बहराइच के पयागपुर में बाल श्रम पर बड़ा एक्शन: तहसीलदार की अगुवाई में छूटे मासूम,,,,दुकानदारों को नोटिस
बहराइच के पयागपुर नगर पंचायत में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को तहसीलदार अंबिका चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
अभियान के दौरान दुकानों पर काम कर रहे मासूम बच्चों को अधिकारियों ने मौके से मुक्त कराया। वहीं, बाल श्रम कराने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए नोटिस थमाई गई है और समय सीमा के भीतर जवाब तलब किया गया है। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।