देवघर के युवा तूफानी महथा ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) किया पास, अधिवक्ता बनने की राह हुई आसान।
देवघर: –जिले के युवा तूफानी महथा ने अपनी मेहनत के बल पर ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
तूफानी महथा ने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर अब अधिवक्ता के रूप में अपने पेशेवर करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन पास करने के बाद उन्हें विधि व्यवसाय (प्रैक्टिस) करने का अधिकार प्राप्त होगा।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और लगातार की गई मेहनत को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#tufanmahtha #AIBEXXI #AdvocateLife
#SuccessStory #JharkhandNews