
पानापुर थानान्तर्गत लूट एवं पोक्सो कांड के वांछित 02 अभियुक्त रणवीर महतो एवं राहुल कुमार को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में:- प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पानापुर थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी कर पानापुर थाना कांड संख्या-60/23, दिनांक-27.03.23, धारा-392 भा०द०वि० के अप्राथमिकी अभियुक्त रणवीर महतो एवं कांड संख्या-36/26, दिनांक-05.02.26, धारा-126 (2)/115(2) /118(1)/74/79/352/351 (2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 8 पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. रणवीर महतो, पिता-बाकेलाल महतो, साकिन-कोन्ध भगवानपुर, थाना-पानापुर, जिला-सारण।
2. राहुल कुमार, पिता-विरेन्द्र राय, साकिन-मडवा बसहिया, थाना-पानापुर, जिला-सारण।
गिरफ्तार अभियुक्त रणवीर महतो का ज्ञात अबतक का अपराधिक इतिहासः-
1. अमनौर थाना कांड संख्या-73/23, दिनांक-10.04.23, धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
2. अमनौर थाना कांड संख्या-63/23, दिनांक-24.03.23, धारा-392 भा०द०वि० ।
Rahui, Nalanda | Jun 7, 2026