आज की सुबह... हमारे अमर वीरों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित!
आज 21 अक्टूबर को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर के शहीद स्मारक पर राज्यस्तरीय 'पुलिस स्मृति दिवस परेड 2026' आयोजित किया जा रहा है।
समारोह के मुख्य आकर्षणों में महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, श्री राजीव कुमार शर्मा जी द्वारा अमर शहीदों की नामावली का गरिमामयी वादन और वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण शामिल है। इसके साथ ही, कर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा, 'Last Post' की बिगुल ध्वनि गूंजेगी और सशस्त्र पुलिस टुकड़ी द्वारा 3 फायर वॉली के साथ अमर शहीदों को अंतिम सलामी दी जाएगी।
मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले हमारे अमर प्रहरियों को शत-शत नमन ।
#Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #jaihind