उत्तर प्रदेश की राजनीति में धाक जमाने वाले कुंडा विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने अब खेल के मैदान में भी अपना परचम लहरा दिया है। नई दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित '49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप' में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है।
NRAI के आजीवन सदस्य राजा भैया ने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में 25 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 21 से 30 जून तक चली इस चैंपियनशिप में अपनी अचूक निशानेबाजी से उन्होंने साबित कर दिया कि वे सिर्फ सियासत के ही नहीं, बल्कि खेल के भी मजे हुए खिलाड़ी हैं।
#RajaBhaiya #ShootingChampionship #UPPolitics #RaghurajPratapSingh #Kunda #SportsNews #BronzeMedal #UPNews #FatafatNews