
#नौकरी की मांग को #बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा एक व्यक्ति #मचा हड़कंप
#नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में एक व्यक्ति बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया, जिससे वहाँ उस समय हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने पर आक्रोशित व्यक्ति #नरोतम प्रसाद गैरोला, ग्राम भांगला पट्टी दोगी नरेंद्रनगर नई टिहरी में बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना पर तत्काल प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड वा एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। व्यक्ति के टावर पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई तथा अधिकारियों तथा मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति अपनी नौकरी समाप्त किए जाने से नाराज बताया जा रहा है। आक्रोश में उसने बीएसएनएल टावर पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा हुआ था।