राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए दान की भंडार गणना पूरी हो गई है। इस बार मंदिर को भंडार और भेंटकक्ष से 6 राउंड काउंटिंग में 35.66 करोड़ से ज्यादा रुपये गिने गए है इसके साथ-साथ 133 किलो से ज्यादा चांदी और 1.38 किलो से ज्यादा सोना प्राप्त हुआ है।
#rajasthan #sawaliyasethji #chittorgarh #nonfollowers #follower