#रामनगर में अवैध मजारों पर चला #पीला पंजा, #रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में #अवैध मजारों को ध्वस्त किया गया प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत #रामनगर के सांवल्दे और बसई में अवैध मजारों पर कार्रवाई की गई।
#बताया जा रहा है कि कार्रवाई से करीब दो सप्ताह पहले संबंधित स्थलों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।
#नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।
#जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से दोनों संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया।
#एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया #जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं का सर्वे कराया गया था, सर्वे के दौरान चिह्नित संरचनाओं पर नोटिस दिए गए थे, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद सांवल्दे और बसई में स्थित दो मजारों को हटाया गया है।
#बीते कुछ महीनों के दौरान सरकार की ओर से 602 अवैध मजारों को ध्वस्त किए जाने का दावा किया गया है।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar