आज लखनऊ के पुरनिया (सेक्टर डी) स्थित कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने की अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मन अत्यंत दुःखी है। इस हादसे में लगभग 15 बच्चों की जलकर मौत हो गई । कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं । इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने बच्चों की जान गंवाने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।