
छतरपुर जिले के थाना गढ़ीमलहरा पुलिस ने ग्राम कुर्राहा से अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, उत्पादन, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना गढ़ीमलहरा पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कुर्राहा में गांजा संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ग्राम कुर्राहा संबंधित स्थान पर पहुँची। संदेही ने भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर रोका गया। थैले की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। अवैध मादक पदार्थ 428 ग्राम गांजा कीमत करीब 10 हजार रुपये बरामद किया गया। अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त आरोपी रामगोपाल अहिरवार पिता डरुवा अहिरवार निवासी ग्राम कुर्राहा के विरुद्ध थाना गढ़ीमलहरा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ीमलहरा निरीक्षक रीता सिंह, उपनिरीक्षक कन्हैयालाल दाहिया, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, हजरत अली, आरक्षक श्री राम, प्रेमचंद एवं टीम की भूमिका रही।
#MP #bundelkhand #chhatarpur