रतलाम के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में बीते एक हफ्ते में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना करीब 4,000 रुपये घटकर 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 5,000 रुपये घटकर 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इसके बावजूद बाजार में ग्राहकों की रौनक नहीं लौटी है।
व्यापारियों के अनुसार, वर्तमान में श्राद्ध पक्ष के चलते सोने-चांदी की खरीदारी का ऑफ सीजन चल रहा है। वहीं, मालवा क्षेत्र में कम बारिश का असर भी स्थानीय बाजार की खरीदारी पर दिखाई दे रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्रि और दीपावली के दौरान यदि कीमतों में गिरावट जारी रहती है तो ग्राहकों की खरीदारी बढ़ सकती है। नवरात्रि के बाद शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से चांदी की मांग में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिलहाल कीमतों में गिरावट के बावजूद रतलाम के प्रसिद्ध सर्राफा बाजार में कारोबार सुस्त बना हुआ है।