फिरोजाबाद थाना रसूलपुर पुलिस व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा की संयुक्त कार्यवाही में 4 शातिर मादक तस्कर गिरफ्तार कर कब्जे से 6 किलो 781 ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमत करीब 20 लाख रूपये बरामद।
• गिरफ्तार अभियुक्तगण के तार अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग से जुडे होंना पाया गया है ।
• अभियुक्तगण बिहार से सस्ते रेट मे चरस खरीदकर 4-5 गुना मँहगे रेट पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बेचते थे ।
• पुलिस टीम द्वारा बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंक की जानकारी कर सफीमा एवं पिट एन.डी.पी.एस के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जायेगी ।
• बिहार से कम कीमत पर लाकर उच्चस्तरीय कीमत पर विक्रय कर युवा पीढी को बना रहे थे नशे का आदी, कर रहे थे युवा पीढी का भविष्य बर्बाद।