#अयोध्या की #बेटी ने #रोशन किया #जिले का नाम, #JRF में #ऑल इंडिया #रैंक-2 #हासिल कर रचा #इतिहास*
अयोध्या जनपद की निराला नगर खोजनपुर अयोध्या की होनहार बेटी सोनल शुक्ला ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। JRF (Junior Research Fellowship) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर उन्होंने शानदार सफलता प्राप्त की है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार,क्षेत्र और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी मेहनत,अपने पिता रविन्द्र शुक्ल माता संतोष व परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
अयोध्या की बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Sadar, Faizabad | Sep 10, 2026