🚨 सोनो अंचल को मिली नई सीओ, सख्त तेवर के साथ संभाला पदभार!
सोनो अंचल की नई अंचलाधिकारी निकिता अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते ही साफ कर दिया कि जनता के कार्यों में लापरवाही, देरी और भ्रष्टाचार पर अब सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया। साथ ही, भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।
नई सीओ के आने से लोगों में बेहतर प्रशासन और त्वरित कार्यवाही की उम्मीद बढ़ गई है। अब देखना होगा कि उनकी सख्त कार्यशैली का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखाई देता है।
#JamuiNews #Sono #Bihar #CO #NikitaAgrawal #LandDispute #GoodGovernance #apnajamui
Jamui, Jamui | Jul 14, 2026