
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाएं : उपायुक्त
विभागीय सहयोग से महिलाओं और बच्चों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : उपायुक्त
पंचकूला 16 जुलाई : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला पोषण समन्वयक, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति तथा सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि इनका लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।
उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने वर्तमान में चल रहे पौधारोपण अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाने पर विशेष बल देते हुए सभी विभागों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों से आह्वान किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जागरूकता अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा विभाग को पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, पोषण एवं बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके और अधिक से अधिक नागरिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia