🚨 बलरामपुर में दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 🚩
आज मंगलवार अपराह्न 3:00 बजे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बलरामपुर पहुंचेंगे। उनका सबसे पहले विभूतिनाथ मंदिर में भव्य स्वागत किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा विभिन्न सनातन संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इसके बाद बलरामपुर, तुलसीपुर और गैसड़ी में आयोजित धर्म सभाओं को शंकराचार्य संबोधित करेंगे। आयोजकों के अनुसार वे धर्म, संस्कृति, गौ संरक्षण और समसामयिक सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।
#Balrampur #Shankaracharya #SwamiAvimukteshwaranand #VibhutinathMandir #SanatanDharma #DharmSabha #Tulsipur #Gaisari #UttarPradesh #BreakingNews #BalrampurNews #UPNews