Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

*मिलावट से मुक्ति अभियान: सेमरिया में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त, रीवा के समोसा होटल पर गंदगी में खाना बनाते पकड़ा *कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य टीम की दबिश, इंडियन फ्लेवर रेस्टोरेंट और बेनाम समोसा होटल के संचालकों पर खाद्य अधिनियम के तहत कार्रवाई* पेट्रोल न्यूज़ रीवा। जिले में मिलावटखोरों और लापरवाही बरतने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ 'मिलावट से मुक्ति अभियान' के तहत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के सख्त निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सेमरिया और इलाहाबाद रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर औचक दबिश दी, जहाँ भारी अनियमितताएं पाई गईं। *सेमरिया में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद* अभियान के दौरान टीम ने सेमरिया स्थित 'इंडियन फ्लेवर रेस्टोरेंट' की बारीकी से जांच की। जांच में रेस्टोरेंट के भीतर ग्राहकों को परोसने के लिए रखी गईं एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स की 15 बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें टीम ने तुरंत जब्त कर लिया। इस गंभीर लापरवाही पर रेस्टोरेंट संचालक लवकुश चौरसिया के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। *इलाहाबाद रोड के समोसा होटल पर गिरी गाज* इसी क्रम में टीम ने इलाहाबाद रोड रीवा स्थित 'बेनाम समोसा होटल' का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल का नजारा बेहद चौंकाने वाला था, जहाँ संचालक अरविंद साहू द्वारा अत्यंत गंदगी और अस्वच्छ माहौल में समोसे एवं मिठाइयाँ बनाई जा रही थीं और उन्हीं को ग्राहकों को बेचा जा रहा था। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने और गंदगी में खाद्य पदार्थों का निर्माण व विक्रय करने के इस कृत्य को अपराध मानते हुए, टीम द्वारा संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 58 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। *खाद्य विभाग ने जारी की चेतावनी* इस कार्रवाई के साथ ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी और अपील जारी की है। विभाग ने कहा है कि चूंकि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए सभी संचालक अपने व्यावसायिक परिसर को कीड़े-मकोड़ों और गंदगी से बचाने के लिए तत्काल आवश्यक सुधार और पुख्ता व्यवस्था कर लें, अन्यथा आने वाले दिनों में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Mauganj, Rewa | Jul 11, 2026

MORE NEWS