Rewa Case में Magistrate जांच शुरू, 30 दिन में Report!
Description
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 26 अगस्त को भर्ती श्रीमती कल्पना मिश्रा की उपचार के दौरान हुई दुखद मौत के मामले में अब मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने परिजनों से मुलाकात के बाद कलेक्टर को जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने एसडीएम सिरमौर श्रीमती दृष्टि जायसवाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार जांच पूरी कर 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। प्रशासन ने कहा है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अब जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें रहेंगी। आप इस फैसले को कैसे देखते हैं?
Hashtags
#SidhiMedia24 #Rewa #रीवा #KalpanaMishra #कल्पनामिश्रा RewaNews