प्रधानमंत्री आवास की जमीनी हकीकत
उत्तर प्रदेश के शामली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते आज कैराना के मजीद कॉलोनी में एक कच्चा मकान भर भराकर ढह गया, जिसमें एक विवाहिता शाहजहां की मौत हो गई एवं मलबे में दबे 2 बच्चों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा पाया
मृतका के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 2 साल से प्रधानमंत्री आवास के लिए भटक रहे हैं, लेकिन प्रधान और सचिव बिना पैसे के आवास ही पास नहीं करवा रहे हैं। आज अगर प्रधानमंत्री आवास बना होता तो शायद यह है दुखद घटना ना होती
Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026