☑️पी.एम.श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
⏩ शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में उपलब्ध संभावित रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है । ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। प्राचार्य नवोदय विद्यालय ने बताया कि जिले के मूल निवासी एवं उमरिया जिले में कक्षा 8वीं एवं कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइटhttps://navodaya.gov.inपर उपलब्ध लिंक पर अधिक जानकारी प्राप्त कर 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया