
पुलिस अधीक्षक ने खनियाधाना और मायापुर थाने का निरीक्षण किया थाने का रिकॉर्ड, रजिस्टर, माल खाना एवं हावालात को चैक किया
शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पिछोर अनुभाग के थाना खनियाधाना एवं मायापुर पहुंचकर थानों का औचक निरीक्षण किया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना खनियाधाना एवं मायापुर पहुंचकर थाने के रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण रजिस्टर, माल खाना एवं हावालात का निरीक्षण करते हुये थाना परिसर मे साफ सफाई का जायजा लिया व थाने पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुये पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को औचक निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
1 फरियादी की सूचना पर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचेंगे एवं कार्यवाही करेंगे।
2 अवैध गतिविधियों पर निगरानी बनाकर कार्यवाही करेंगे।
3 थाने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिये उचित कार्यवाही करेंगे।
4 थाने पर उपस्थित महत्वपूर्ण रजिस्टरों को अपडेट करेंगे।
5 थाना क्षेत्र के वारंटियों पर कार्यवाही करते हुये अधिक से अधिक वारंट तामील कराने हेतु निर्देशित किया गया।
6 अपराध मे फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करेंगे।
7 थाना क्षेत्र मे वाहन चैकिंग लगायेंगे एवं अवैध वस्तुओं के परिवहन करने बालों पर कार्यवाही करेंगे।
8 ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन पर कार्यवाही करेंगे ।
9 अपराधों मे फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास करेंगे।
10 अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु पुलिस बल के साथ इलाके मे सतत भ्रमण करेंगे एवं सूचना संतकलन कर कार्यवाही करेंगे।
#monupradhan #shivpurisp #shivpuri मोनू प्रधान पत्रकार कोलारस SP Shivpuri