
श्री परशुराम सेना का दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह 10 नवंबर को, जुटेंगी कई प्रमुख हस्तियां
#लालबहादुर_भाखर #Lalbahadurbhakhar #pilibanganews #arvind_joshi #नगर_पालिका
पीलीबंगा। श्री परशुराम सेना की ओर से आगामी 10 नवंबर 2026 को भव्य ‘दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कस्बे के सबसे पहले प्राचीन हनुमान मंदिर ‘श्री राम दरबार बालाजी धाम’ में आयोजित होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, इस समारोह का मुख्य उद्देश्य पीलीबंगा की प्रतिभाशाली व सर्वगुण सम्पन्न गणमान्य विभूतियों को सम्मानित करना और समाज में आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देना है।
समारोह में ये रहेंगे मुख्य अतिथि व सम्मानित अतिथि:
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी:
* पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची
* चेयरमैन अरविंद जोशी
* महावीर क्रीड़ा क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंगला
* पत्रकार यश गुप्ता, लाल बहादुर भाखर एवं शक्ति सिंह
* पार्षद सुभाष थापन एवं सम्पत भाटी
* श्री विजय सिंगला एवं श्री रिंशु मोंगा
समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं तथा क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं में इस भव्य आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।