
बलिया पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के दो पीड़ितों को मिली राहत, 7,956.77 रुपये की पूरी धनराशि कराई गई वापस
बलिया। थाना गड़वार पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की ठगी गई कुल 7,956.77 रुपये की धनराशि वापस उनके बैंक खातों में करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को राहत मिली और उन्होंने बलिया पुलिस व थाना गड़वार का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, रतसड़ कलां निवासी सुनीता सिंह के एसबीआई खाते से 12 जुलाई 2026 को धोखाधड़ी कर 5,956.77 रुपये निकाल लिए गए थे। वहीं, हजौली निवासी अविनाश कुमार खरवार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 19 नवंबर 2025 को 2,000 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना गड़वार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनराशि को होल्ड कराते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से दोनों पीड़ितों के खातों में ठगी की पूरी रकम वापस करा दी।
इस कार्रवाई में थाना गड़वार के साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज, हेड कांस्टेबल भीम कुमार, आरक्षी विवेक कुमार यादव, विक्रम तिवारी, अभय सिंह तथा महिला आरक्षी जया तिवारी की भूमिका रही।
पुलिस की अपील: साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल संबंधित बैंक तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया जा सके।
#BalliaPolice #CyberCrime #CyberFraud #CyberAwareness #BalliaNews