#अलीगढ़ में बेखौफ बाइक चोर! खैरश्वर धाम मंदिर से दो बाइक चोरी, CCTV में आरोपी कैद; फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस से कोसों दूर चोर, कई दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस,अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र स्थित खैरश्वर धाम मंदिर से दो मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त 2026 को उनका बेटा निशान्त और उसका दोस्त दुर्गेश अपनी-अपनी बाइक मंदिर के बाहर खड़ी कर जल चढ़ाने गए थे।lll अलीगढ डेली न्यूज़|||लौटने पर दोनों बाइक गायब मिलीं। काफी तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली। बताया गया कि बाइक चोर मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक ले जाते हुए कैद हुआ है। शिकायतकर्ता ने 13 अगस्त को थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
#AligarhNews #BikeTheft #KhareshwarDham #CCTVFootage #LodhaPoliceStation
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026