सड़क हादसे में महिला की मौत का जिम्मेदार ऑटो चालक गिरफ्तार, तेज गति से चला रहा था ऑटो।
पंचकूला में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई थी जबकि दो अन्य यात्री घायल हुए थे।
जानकारी के अनुसार यह हादसा 16 जून को हुआ था जब कालका निवासी व्यक्ति पंचकूला के सिविल अस्पताल सेक्टर-6 से दवाई लेकर वापस कालका जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। रास्ते में ऑटो चालक ने अन्य यात्रियों को भी वाहन में बैठाया और वाहन को तेज गति से चलाता रहा।
जब ऑटो सुरजपुर पुल के समीप पहुंचा तो चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार बुजुर्ग महिला रेवा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं अन्य दो यात्रियों को भी चोटें पहुंचीं। घायलों को राहगीरों की मदद से स