गोपालगंज के पूर्व विधायक प्रत्याशी अनस सलाम को नई दिल्ली में मिला सम्मान, समाजसेवा के लिए बढ़ाया गया हौसला
नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में "ग्राउंड ज़ीरो के हीरो" द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर सामाजिक कार्यों और समाजसेवा के लिए एआईएमआईएम नेता एवं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 101 के पूर्व विधायक प्रत्याशी अनस सलाम को सम्मानित किया गया।
सम्मान मिलने पर अनस सलाम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और समाज के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#AnasSalam #Gopalganj #AIMIM #SocialWork #GroundZeroKeHero #ConstitutionClubOfIndia #AwaazTimes