शराब कांड के फरार आरोपी को बथनाहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना पुलिस को शराब कांड के एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बथनाहा थाना कांड संख्या 52/26 में फरार चल रहे अभियुक्त बीरेन्द्र राय को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सहवाजपुर गांव का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और निगरानी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।
बथनाहा थाना प्रभारी राजबीर शाहू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई को शराब कारोबार और उससे जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बथनाहा पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
Araria, Araria | Jun 17, 2026