ऋषिकेश के फाफरिया पुल क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के दौरान देर रात एक महिला नदी में गिर गई, जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।
जनपद में बारिश के कारण चकराता और विकासनगर क्षेत्र के कई ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इनमें चकराता के लोहनगढ़, सावत, त्यूणी, कोटी-कनासर और जुम्मा डांडा मार्ग, जबकि विकासनगर के बुल्हाड़ी, कुल्हाल, गढ़ौल, तौस सहित कई सड़कें प्रभावित हैं।
प्रशासन का कहना है कि मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार अब तक पेयजल आपूर्ति से जुड़ी 22 शिकायतें, जलभराव की 16 शिकायतें और पेड़ गिरने की 15 घटनाएं दर्ज की गई हैं। नगर निगम ने 23 जर्जर भवन चिह्नित किए हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है।