विभाग गहरी नींद में, डस्ट से हो रही ढलाई गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल
गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा प्रखंड क्षेत्र की गझंडा पंचायत के अमडीहा गांव में लघु सिंचाई प्रमंडल गोड्डा द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों को दरकिनार कर बालू की जगह डस्ट से ढलाई की जा रही है, जबकि विभागीय अधिकारी पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं
Boarijor, Godda | Jul 17, 2026