"पताही में शिक्षा क्रांति का आगाज़! ई. संजय कुमार ने फीता काटकर किया 'एकलक्ष्य कैम्पस' का भव्य उद्घाटन; अब क्षेत्र में ही बनेंगे दरोगा और BPSC अफसर"
📍पताही (पूर्वी चंपारण):
अब पताही के बेटा-बेटी भी बनेंगे दरोगा, जज और BPSC अफसर! हमारे क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पटना, मुजफ्फरपुर या मोतिहारी जाकर हज़ारों रुपये बर्बाद करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है।
प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर के पास आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों से लैस 'एकलक्ष्य कैम्पस प्रतियोगितात्मक सेंटर' का भव्य शुभारंभ हो गया है!
✂️ ई. संजय कुमार ने काटा फीता:
संस्थान का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि चिरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह जन सुराज नेता इंजीनियर संजय कुमार (Er. Sanjay Kumar) ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
"पताही की धरती ने हमेशा दिए हैं डीएम, एसपी और जज"
उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ई. संजय कुमार ने �