
मोतिहारी ब्रेकिंग: पूर्वी चंपारण में बाढ़ का महा-अलर्ट! उफान पर नदियां, 9 प्रखंडों में बढ़ा खतरा। मोतिहारी: मानसून के दस्तक देते ही जिले में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह 'एक्शन मोड' में है। नेपाल से आने वाले पानी और गंडक, बागमती, सिकरहना व लालबकेया नदियों के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। डीएम सौरभ सुमन यादव ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। इन प्रखंडों पर है प्रशासन की विशेष नजर: सुगौली, बंजरिया, संग्रामपुर, ढाका, कुंडवा चैनपुर, केसरिया, अरेराज, पताही और कल्याणपुर प्रखंडों को संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी वायरलेस और मोबाइल ट्रैकिंग से तटबंधों पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम 2 बार रात में पेट्रोलिंग करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 285 ऊंचे स्थान राहत शिविर के लिए चिन्हित। 165 निजी नावें और 7 मोटरबोट तैनात। 1 एसडीआरएफ की टीम मोर्चे पर मुस्तैद। 20,000+ पॉलीथीन शीट का एडवांस स्टॉक। जरूरत पड़ने पर तुरंत सामुदायिक रसोई शुरू करने की तैयारी। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी: किसी भी आपात स्थिति या जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीण तुरंत जिला आपदा प्रबंधन के 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: 06252-242418