दादा भोमिया खेड़ा पर 27 जुलाई को होगा पांचवां विशाल जागरण
ढाणी भोजराज। गांव ढाणी भोजराज स्थित दादा भोमिया खेड़ा पर सोमवार, 27 जुलाई 2027 की रात्रि को पांचवें विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में प्रसिद्ध गायक पार्टियां पूरी रात दादा भोमिया खेड़ा का गुणगान करेंगी।
कार्यक्रम में रामदिया मास्टर एंड पार्टी, रोहित कुमार सिसाय, प्रियंका वर्मा बवानी खेड़ा तथा मीनू धारण तोशाम अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
इस अवसर पर जिला पार्षद रामनिवास उर्फ मिट्ठू झाझड़ा ज्योत प्रज्वलित कर दादा भोमिया खेड़ा के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। जागरण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।