नारनौल क्षेत्र में दशहरे के पर्व पर छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह विवाद ज़मीन की रंजिश से जुड़ा हुआ है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब बड़ा भाई खेत से काम खत्म कर घर लौट रहा था।
रास्ते में छोटे भाई और उसके बेटों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर उसकी मौत होने तक लाठी-डंडे बरसाते रहे। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस केस में दो महिलाओं को भी नामजद किया गया है।
#नारनौल #murder The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रप्यारा हिंदुस्तानSangameshwar dham Manohar LalKUK Vibes