
🚨 मोहर्रम पर्व को लेकर औरैया पुलिस पूरी तरह अलर्ट
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत डीआईजी रेंज कानपुर द्वारा जनपद औरैया का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🔹 संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
🔹 कोतवाली औरैया में स्थापित एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर CCTV कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की समीक्षा की गई।
🔹 रिजर्व पुलिस बल को ब्रीफ कर जुलूस के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर जिलाधिकारी औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद औरैया में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
#UPPolice #AuraiyaPolice #Muharram #LawAndOrder #Auraiya #SafetyFirst #PeaceAndHarmony