Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

कार्यालय ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, चंबा (हि.प्र.) प्रेस विज्ञप्ति आज ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, चंबा की मासिक बैठक का आयोजन सभा के प्रधान श्री अजितेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसाली स्थित परशुराम भवन में संपन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ पिछली मासिक बैठक की कार्यवाही एवं एजेंडा की पुष्टि के साथ किया गया। बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि सभा की गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए समय-समय पर ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड द्वारा नामित चंबा जिला के सदस्यों से भी आग्रह किया गया कि वे सभा की मासिक बैठकों में नियमित रूप से भाग लें तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भरमौर प्रशासन द्वारा आगामी पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रस्तावित ग्रीन टैक्स (एंट्री टैक्स) श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं एवं जनहित के अनुरूप नहीं है। इस विषय पर सभा द्वारा एक ज्ञापन पारित कर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी, जनजातीय विकास, भरमौर को प्रेषित किया गया, जिसमें इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त, जिला चंबा को भी आवश्यक हस्तक्षेप एवं उचित कार्रवाई हेतु भेजी गई है। बैठक में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के बजन्तरियों एवं अन्य अस्थायी कर्मचारियों द्वारा जिला प्रशासन को प्रस्तुत मानदेय वृद्धि संबंधी मांग का भी समर्थन किया गया। सभा का मत था कि वर्तमान महंगाई के दौर में मात्र ₹1,500 प्रतिमाह के मानदेय पर किसी भी कर्मचारी के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन है। अतः जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन्हें सम्मानजनक मानदेय प्रदान किया जाए। बैठक में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर अनियमित ढंग से खड़े किए जाने वाले वाहनों तथा दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखने की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सभा ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से अनुरोध किया कि मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के निर्देश दिए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभा ने यह भी चिंता व्यक्त की कि मंदिर के बाहर स्थित कुछ दुकानों पर अत्यधिक बड़े होर्डिंग एवं साइनबोर्ड लगाए जाने के कारण दूर से दिखाई देने वाले श्री गौरी शंकर भगवान के दिव्य दर्शन अब अवरुद्ध हो गए हैं। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सभा से मिलकर अपनी चिंता व्यक्त की। सभा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि धार्मिक आस्था एवं मंदिर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए ऐसे होर्डिंग हटाने अथवा नियमानुसार व्यवस्थित कराने की कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु पूर्व की भांति बिना किसी अवरोध के श्री गौरी शंकर भगवान के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में श्री अजितेश शर्मा, श्री विनय शर्मा, श्री मंगलेश शर्मा, श्री धर्मवीर वेद, श्री देवेंद्र कुमार, श्री सुरेश कश्मीरी, श्री हेमेन्द्र, श्री हरीश, श्री राजकुमार, श्री हिमांशु शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों अपने विचार व्यक्त किए। जारीकर्ता ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, चंबा (हि.प्र.)

Chamba, Chamba | Jul 11, 2026

MORE NEWS

सलूणी उपमंडल की -सूरी पंचायत
सूरी पंचायत की ग्राम सभा में पिछले कार्यकाल के कार्यों पर उठे सवाल।
ग्रामीणों ने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं, अधूरे कार्यों और खर्च की पारदर्शिता को लेकर पंचायत से जवाब मांगा। ग्राम सभा में कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई और लोगों ने जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

#Chamba #SuriPanchayat #GramSabha #Panchayat #VillageDevelopment #Transparency #PublicIssues #salooni #viralvideo

सलूणी उपमंडल की -सूरी पंचायत सूरी पंचायत की ग्राम सभा में पिछले कार्यकाल के कार्यों पर उठे सवाल। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं, अधूरे कार्यों और खर्च की पारदर्शिता को लेकर पंचायत से जवाब मांगा। ग्राम सभा में कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई और लोगों ने जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। #Chamba #SuriPanchayat #GramSabha #Panchayat #VillageDevelopment #Transparency #PublicIssues #salooni #viralvideo

Chamba, Chamba | Jul 14, 2026

सलूणी उपमंडल की -सूरी पंचायत
सूरी पंचायत की ग्राम सभा में पिछले कार्यकाल के कार्यों पर उठे सवाल।
ग्रामीणों ने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं, अधूरे कार्यों और खर्च की पारदर्शिता को लेकर पंचायत से जवाब मांगा। ग्राम सभा में कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई और लोगों ने जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

#Chamba #SuriPanchayat #GramSabha #Panchayat #VillageDevelopment #Transparency #PublicIssues #salooni #viralvideo

सलूणी उपमंडल की -सूरी पंचायत सूरी पंचायत की ग्राम सभा में पिछले कार्यकाल के कार्यों पर उठे सवाल। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं, अधूरे कार्यों और खर्च की पारदर्शिता को लेकर पंचायत से जवाब मांगा। ग्राम सभा में कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई और लोगों ने जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। #Chamba #SuriPanchayat #GramSabha #Panchayat #VillageDevelopment #Transparency #PublicIssues #salooni #viralvideo

Chamba, Chamba | Jul 14, 2026

राजेंद्र राणा नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को लेकर भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्र सरकार के 'नशा मुक्त भारत-2029' रोडमैप का स्वागत किया। उन्होंने हिमाचल में भी इस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने, NCB की विशेष इकाई स्थापित करने और जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपने की बात कही। सुनिए क्या बोले राजेंद्र राणा #EkNazarHimachalNews #RajendraRana #NashaMuktBharat2029 #HimachalPradesh #BJP #DrugFreeIndia #AmitShah #NCB #HimachalNews #BreakingNews

राजेंद्र राणा नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को लेकर भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्र सरकार के 'नशा मुक्त भारत-2029' रोडमैप का स्वागत किया। उन्होंने हिमाचल में भी इस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने, NCB की विशेष इकाई स्थापित करने और जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपने की बात कही। सुनिए क्या बोले राजेंद्र राणा #EkNazarHimachalNews #RajendraRana #NashaMuktBharat2029 #HimachalPradesh #BJP #DrugFreeIndia #AmitShah #NCB #HimachalNews #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jul 14, 2026

📍चंबा | ग्राम कंदला, पंचायत बयाना
💪 युवक मंडल कंदला बना बदलाव की मिसाल!
बिना किसी स्वार्थ के युवा लगातार श्रमदान कर गांव को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने में जुटे हैं। नालियों की सफाई, मंदिर का जीर्णोद्धार, पौधारोपण और जनहित के अनेक कार्यों से कंदला आज एक नई पहचान बना रहा है। 🌿👏
"जब युवा जागते हैं, तभी गांव बदलते हैं।" ❤️
#Chamba #Kandla #BayanaPanchayat #YuvakMandal #Shramdaan #SwachhBharat #VillageDevelopment #GreenVillage #HimachalPradesh #ChambaTodayChannel #viralvideo #salooni #surngani

📍चंबा | ग्राम कंदला, पंचायत बयाना 💪 युवक मंडल कंदला बना बदलाव की मिसाल! बिना किसी स्वार्थ के युवा लगातार श्रमदान कर गांव को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने में जुटे हैं। नालियों की सफाई, मंदिर का जीर्णोद्धार, पौधारोपण और जनहित के अनेक कार्यों से कंदला आज एक नई पहचान बना रहा है। 🌿👏 "जब युवा जागते हैं, तभी गांव बदलते हैं।" ❤️ #Chamba #Kandla #BayanaPanchayat #YuvakMandal #Shramdaan #SwachhBharat #VillageDevelopment #GreenVillage #HimachalPradesh #ChambaTodayChannel #viralvideo #salooni #surngani

Chamba, Chamba | Jul 14, 2026

चुराह (तीसा) पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर दमदार जीत

तीसा 14 जुलाई दिलीप सिंह ठाकुर 

चंबा जिले के विकास खंड कार्यालय चुराह (तीसा) में आयोजित पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम लहराते हुए दोनों प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और विजेताओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर चेनलाल को निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला ठाकुर ने जीत दर्ज की। दोनों उम्मीदवारों की जीत को कांग्रेस की क्षेत्र में मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव के दौरान सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत परिणाम सामने आए।
चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत समिति के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
यह जीत कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। वहीं, आने वाले समय में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

चुराह (तीसा) पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर दमदार जीत तीसा 14 जुलाई दिलीप सिंह ठाकुर चंबा जिले के विकास खंड कार्यालय चुराह (तीसा) में आयोजित पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम लहराते हुए दोनों प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और विजेताओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर चेनलाल को निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला ठाकुर ने जीत दर्ज की। दोनों उम्मीदवारों की जीत को कांग्रेस की क्षेत्र में मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव के दौरान सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत परिणाम सामने आए। चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत समिति के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह जीत कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। वहीं, आने वाले समय में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chamba, Chamba | Jul 14, 2026