झुमराज बाबा मंदिर में बिछड़ी मासूम बच्ची को समिति ने सकुशल परिजनों से मिलाया
सोनो: झुमराज बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान भीड़ में परिवार से बिछड़ी छह वर्षीय बच्ची को मंदिर समिति की तत्परता और सतर्कता से सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। बच्ची झारखंड के गिरिडीह जिले के जोरिया थाना क्षेत्र निवासी रुक्मणी देवी के परिवार के साथ मंदिर आई थी।
सूचना मिलते ही मंदिर समिति के सदस्यों ने बच्ची को सुरक्षित अपने कार्यालय में रखा और मंदिर परिसर में उद्घोषणा कर परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद बच्ची की मां कार्यालय पहुंचीं। पहचान की पुष्टि के बाद बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने मंदिर समिति का आभार जताया। इस दौरान समिति के सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष लालू बरनवाल, उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
#Jamui #Sono #JhumarajBabaMandir #GoodNews #TempleCommittee #Jharkhand #ApnaJamui #BiharNews
Jamui, Jamui | Jul 11, 2026