ये दर्द... सिर्फ तस्वीर नहीं, तूफान का तांडव है 😢
बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र में सोमवार रात्रि आए तेज तूफान ने गांवों में भारी तबाही मचा दी।
किसी का आशियाना उजड़ गया, तो किसी की वर्षों की मेहनत पलभर में बिखर गई।
तस्वीर में नजर आ रहा यह अधेड़ व्यक्ति उस दर्द और नुकसान की कहानी बयां कर रहा है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
पेड़ उखड़ गए, टिनशेड उड़ गए और कई परिवारों की जिंदगी तूफान ने हिला कर रख दी।
यह मंजर साफ बता रहा है कि प्रकृति का यह कहर लोगों के लिए कितना दर्दनाक साबित हुआ। 😢
Sedwa, Barmer | Jun 2, 2026