सांसद निशिकांत दुबे रविवार को देवघर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी, झारखंड में MMDR बिल के विरोध और SIR की प्रक्रिया को लेकर कई बयान दिए.
निशिकांत दुबे ने कहा कि हाल के दिनों में राहुल गांधी ने गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम में नेहा राठौर के साथ मंच साझा किया और इसके बाद इंदौर में एक स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ मंच साझा किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मंच पर सुनने के लिए लोग तैयार नहीं हैं, इसलिए वह कलाकारों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो वह दिन दूर नहीं जब राहुल गांधी को राखी सावंत के साथ भी मंच साझा करना पड़ेगा.
Namkum, Ranchi | Sep 20, 2026