मोतिहारी में जन्म लेते ही डेढ़ लाख में बिकने वाला था नवजात, सौदा करने में माता-पिता समेत पांच गिरफ्तार
चंद पैसों के लालच में रिश्तों का हुआ कत्ल! मोतिहारी में माता-पिता ने जन्म लेते ही अपने जिगर के टुकड़े का सौदा कर दिया।
🔹 क्या है पूरा मामला?
नवजात की कीमत 4.50 लाख रुपये लगाई गई थी। डील के 1.50 लाख रुपये देकर बच्चा सौंप दिया गया, जिसमें एक ग्रामीण आशा कार्यकर्ता और दलाल ने अहम भूमिका निभाई।
🔹 एक्शन मोड में आई पुलिस:
भनक लगते ही मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छापेमारी कर इस खौफनाक साजिश को नाकाम कर दिया। नवजात के माता-पिता, आशा वर्कर, दलाल और खरीदार सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से सौदे के 1.50 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि नवजात बच्चा अब पुलिस की देखरेख में पूरी तरह से सुरक्षित है।
👇 आपकी राय:
चंद रुपयों के लिए इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना पर आप क्या कहेंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर दें