Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

#राठ: कूलर के करंट से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम ⚡ गर्मी से राहत पाने गया था, हादसे ने छीन ली जिंदगी राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की कूलर के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गंगादीन ने बताया कि शनिवार दोपहर परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। तभी उनके बड़े भाई मुरारीलाल (46) गर्मी से राहत पाने के लिए घर के अंदर गए और कूलर चलाया। इसी दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। जब परिजन अंदर पहुंचे तो मुरारीलाल जमीन पर गिरे मिले। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉ कनिष्क माहुर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मुरारीलाल अपने पीछे पत्नी कपूरी, बेटे मुकेश और ह्रदेश को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन करता था। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए “राठ टाइम्स” पेज को फॉलो करें 👉 इस खबर पर अपनी संवेदना कमेंट में जरूर व्यक्त करें 👉 खबर को शेयर करें ताकि लोग सतर्क रहें #Rath #HamirpurNews #AccidentNews #ElectricShock #UPNews #BreakingNews #RathTimes #SafetyAwareness

Rath, Hamirpur | Jun 21, 2026

MORE NEWS