BREAKING: समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र के खैरी गांव में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, शराब तस्कर फरार ......
समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के खैरी गांव में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक, एक पिकअप और एक स्कॉर्पियो से 300 कार्टून विदेशी शराब जब्त की. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी और वाहन चालक फरार हो गया.
#BreakingNews
#SamastipurNews
#वैनी
#Liqour