पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें तय
राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आरक्षण लॉटरी की तारीखों में बदलाव किया गया है।
📌 जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति प्रधान के पदों की आरक्षण लॉटरी
➡️ 23 सितंबर 2026
📌 सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों की आरक्षण लॉटरी
➡️ 24 सितंबर 2026
राज्य सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 16 सितंबर 2026 को जारी आदेश में यह निर्देश दिए गए हैं।
इसके अनुसार जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति प्रधान के आरक्षण/लॉटरी की प्रक्रिया 23 सितंबर को तथा उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के आरक्षण/लॉटरी की प्रक्रिया 24 सितंबर को सुनिश्चित की जाएगी।
यानी अब पंचायत चुनावों की आरक्षण तस्वीर 23 और 24 सितंबर को साफ होगी।
#SikarSandesh #Sikar #RajasthanNews