झुंझुनूं जिले की चिड़ावा तहसील के गांव ओजटु निवासी भारतीय सेना के वीर जवान एवं नायब सूबेदार श्री विजयपाल डांगी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। देश की सेवा में समर्पित एक सैनिक का इस प्रकार असमय निधन पूरे झुंझुनूं जिले एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से गांव ओजटु सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजली। जय हिन्द।।