
-#चंबा में गोवंश हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार...
-#ब्राइट #न्यूज #चंबा
-#हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गोवंशीय पशु की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला सिल्लाघ्राट क्षेत्र का है, जहां घटना के बाद तनाव और विरोध प्रदर्शनों का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी सिल्लाघ्राट क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और पुलिस उन्हें आज अदालत में पेश करेगी।
-#अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा दिनेश शर्मा ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सदर चंबा निरीक्षक रमन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई है।
-#घटना के बाद बढ़ा तनाव, मौके पर बुलाना पड़ा अतिरिक्त पुलिस बल..
-#सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए थे। शारदीय नवरात्र के दौरान हुई इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को संभालने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। ग्रामीणों ने पुलिस से साक्ष्य जुटाकर वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की थी।
-#विरोध में बंद रहा चंबा बाजार, हुआ हनुमान चालीसा पाठ...
-#घटना के विरोध में बुधवार को चंबा शहर में जोरदार प्रदर्शन हुआ था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर नारेबाजी की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। विरोध के चलते बुधवार को चंबा बाजार बंद रहा था। मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकानें बंद रखी गई थीं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जिला मुख्यालय के मुख्य चौक पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।
-#ग्रामीणों और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया था कि नवरात्र के दौरान माहौल खराब करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया गया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई थी।