
MLA भरत बेनीवाल का अभय चौटाला पर तंज:नूंह रैली पर बोले-ऐलनाबाद में अब कुछ बचा नहीं, इसलिए मेवात जा रहे...
इनेलो की नूंह में सम्मान दिवस रैली को लेकर ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने अभय सिंह चौटाला पर सियायी कटाक्ष करते हुए मीडिया को दिए बयान में कहा, “ये (इनेलो वाले) कड़ै ऐ जाण जोगे नहीं रहे (कहीं जाने लायक नहीं रहे) और जाएंगे भी कहां, जगह ही नहीं बची। मेवात में जा रहे हैं, मेवात में ही रहेंगे। बैठें मुसलमानां मैं।”
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने अभय चौटाला को रोहतक-मेवात की बजाय ऐलनाबाद पर ध्यान देने की सलाह दी थी, भरत बेनीवाल ने कहा कि अभय चौटाला ऐलनाबाद में ध्यान नहीं देंगे। उन्होंने दावा किया कि ऐलनाबाद के लोगों ने उन्हें काम करके देख लिया है। चुनाव में वोट चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि वोट चोरी नहीं हुए होते तो जीत का अंतर 70 हजार वोट होता।
दुष्यंत चौटाला पर भी साधा निशाना
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के ऐलनाबाद के बाद रानियां क्षेत्र में प्रस्तावित दौरों पर भी भरत बेनीवाल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दुष्यंत के पास कोई काम नहीं है और वह इसी तरह घूम रहे हैं। जजपा की ओर से दुष्यंत चौटाला ने हाल में ऐलनाबाद क्षेत्र के गांवों का दौरा किया था और अब रानियां क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
दीपेंद्र हुड्डा ने दी थी अभय को सलाह
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इससे पहले इनेलो की नूंह रैली को लेकर अभय चौटाला को ऐलनाबाद पर ध्यान देने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि मेवात में कांग्रेस के तीन विधायक हैं और इनेलो को वहां रैली करने के बजाय अपने पुराने क्षेत्र पर ध्यान देना चाहिए।
इनेलो ने नूंह में सम्मान दिवस रैली पहली बार आयोजित की। पार्टी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य मेवात क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाना था। रैली में अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए इनेलो को सत्ता में लाने की बात कही।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Sep 28, 2026