पत्रकार से मारपीट पर अब सरकार एक्शन में! WJAI की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए तत्काल जांच कमेटी बनाने के निर्देश।
Description: सहरसा में प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट के मामले को लेकर WJAI के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है और डीएम द्वारा इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं, WJAI ने प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग रखी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य स्वास्थ्य समिति के डायरेक्टर अमित कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। अब देखना होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
#sadaraspatalsaharsa #SaharsaNews #BiharNews #Journalist #Journalism #WJAI #PrabhatKhabar #NishantKumar #weehoursnews #BiharHealthDepartment