उच्चैन (भरतपुर)-: महात्मा गांधी विद्यालय पना के गेट पर ग्रामीणों ने लगाया ताला, अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला
उच्चैन क्षेत्र के महात्मा गांधी विद्यालय, पना में शुक्रवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों की टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) जारी किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। सूचना मिलते ही कार्यवाहक सीबीईओ युधिष्ठिर सिंह और अधियारी प्रधानाचार्य गोपेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों और छात्रों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा विभाग के नियमों की जानकारी दी। समझाइश के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया और मामला शांत हो गया।
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026