"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हरियाली का संकल्प, बलिया पुलिस ने पूरे जिले में किया व्यापक वृक्षारोपण
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत रविवार को बलिया पुलिस ने जिलेभर में व्यापक वृक्षारोपण किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन में वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा शालिनी शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी थाना परिसरों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
#EkPedMaaKeNaam #VriksharopanMahayagya2026 #BalliaPolice #Ballia #GreenBallia #PlantationDrive #Environment #GoGreen #UPPolice #HaritUttarPradesh #LiberalMediaBallia