☑️महाविद्यालय उमरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती हर्षाेल्लास से मनाई गई
☑️ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय उमरिया में आज भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं हलधर भगवान बलराम जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार निगम ने कहा कि श्रीकृष्ण प्रेम, करुणा और गीता के कर्मयोग के प्रतीक हैं, जबकि बड़े भाई बलराम जी कृषि, श्रम और शक्ति के देवता हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो अन्नदाता के सम्मान का प्रतीक है।
☑️ छात्र-छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण पर आधारित समूह नृत्य- भजन श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी- बलराम जयंती पर भाषण प्�