उज्जैन-आगर मालवा-झालावाड़ एनएच-552जी के टेंडर की तिथि फिर बढ़ी, अब 21 जुलाई तक बढ़ाई गई
आगर मालवा। उज्जैन-आगर मालवा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-552जी) के टेंडर की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 14 जुलाई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 जुलाई 2026 कर दिया गया है।
इधर, क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि वह 20 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान एनएच-552जी परियोजना सहित क्षेत्र की सड़क संबंधी अन्य महत्वपूर्ण मांगों और लंबित कार्यों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लंबे समय से क्षेत्र के लोग इंतजार कर रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया की समय-सीमा लगातार बढ़ने से परियोजना की प्रगति पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।
Mahendra Singh Solanki